भारतीय बौद्ध महासभा की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ।

- भारतीय बौद्ध महासभा ( दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया जिला शाखा अशोकनगर) की कार्यकारिणी पुनर्गठन करने हेतु पूर्व घोषित प्रोग्राम के तहत दिनांक 20.07.2025 दिन रविवार को जीत अकादमी स्कूल विदिशा बायपास रोड अशोकनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान्यवर सी एल बौद्ध ट्रस्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि मान्यवर अशोक असैया केन्द्रीय संगठक, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मान्यवर सिद्धार्थ गौतम, प्रदेश सचिव मान्यवर प्रकाशचंद्र बौद्ध, प्रदेश सचिव मान्यवर जगन लाल बौद्ध, पूर्व सरपंच एवं जिला संगठक रघुवीर सिंह जिला दतिया, मुन्नालाल अहिरवार, रमेश गौतम, डॉक्टर जवाहर टैगोर, अशोक कुमार, राजकुमार बरया,राजकुमार पवैया , मोहन सिंह जाटव, गोविंद सिंह, हरिशंकर मखेनिया, शैतान सिंह अहिरवार बहादुरपुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार नागर ने की। - मंच संचालन प्रदेश सचिव प्रकाश चंद्र बौद्ध ने किया । समस्त सदस्यों और उपासक उपासिकाओं तथा छात्र छात्राओं के बीच बुद्ध वंदना त्रिशरण पंचशील का वाचन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मोमबत्ती जलाकर तथागत गौतमबुद्ध परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पण माल्यार्पण किया गया।
- कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान गमछा डालकर और बैज लगाकर करने के पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम जिला कार्यकारिणी पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सदस्यों से जिला कार्यकारिणी में कार्य करने के लिए आवेदन फार्म भर वाये गए। प्राप्त आवेदन फार्म की जांच की गई । ट्रस्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश मान्यवर सी.एल बौद्ध , विशिष्ट अतिथि केंद्रीय संगठन अशोक कुमार असैया, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सिद्धार्थ गौतम, प्रदेश सचिव प्रकाश चंद्र बौद्ध, पूर्व सरपंच एवं जिला संगठक रघुवीर सिंह बौद्ध जिला दतिया, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रवण कुमार नागर ने निम्नलिखित जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध और सर्वसम्मति से चयन किया जिसमें जिला अध्यक्ष जगन लाल बौद्ध , जिला उपाध्यक्ष- रामदयाल बौद्ध, राजकुमार बरया, कालूराम जाटव, हरिशंकर ,भूरी अहिरवार ,जिला महासचिव थान सिंह बरया ,जिला कोषाध्यक्ष हरवीर सिंह अहिरवार ,आंतरिक लेखा परीक्षक प्रभुलाल कुशवाह, सचिव रामस्वरूप, नारायण सिंह बौद्ध , सुरेंद्र आर्य, शैतान सिंह, नवीता बौद्ध, चिमन सिंह अहिरवार, जिला संगठक सुंदर लाल, सुरेश कुमार अहिरवार ,रामकृष्ण बोहरे,माखन अहिरवार, रमेश सिंह बौद्ध, कुसम बौद्ध, दारा सिंह जगदीश मौर्य का जिला कार्यकारिणी में चयन किया गया।
- सभी सहयोगी जनों और संस्था की संचालिका प्राचार्य कल्पना मंडेलिया का पुष्प गुच्छ और गमछा भेंट कर हृदयी आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में
तहसील अध्यक्ष चंदेरी कोमलचंद बौद्ध, तहसील अध्यक्ष शाढौरा गेंदालाल बौद्ध,
शिवराज बौद्ध, प्रमोद कुमार बौद्ध, पप्पू सिंह अहिरवार, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की तहसील शाखा नगर शाखा ग्राम शाखा के सभी पदाधिकारी और बाल कुंवर बौद्ध आदि उपासक उपासिकाऐं सम्मिलित हुए।
