बसपा पार्टी को एक बड़ी क्षति, लोकसभा प्रत्याशी श्री संजय सोलंकी जी का अचानक निधन |
इंदौर
इंदौर में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा प्रत्याशी रहे श्री संजय सोलंकी जी का कल रात अचानक निधन हो गया। यह खबर इंदौर सहित पूरे बहुजन समाज को स्तब्ध कर गई है।
श्री संजय सोलंकी जी, जो वर्तमान में बसपा के भोपाल जोन प्रभारी भी थे, 23 जुलाई 2025 की रात करीब 12 बजे निधन हो गया। वे इंदौर में बसपा का एक जाना-माना चेहरा थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए 52,000 से अधिक वोट जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। बसपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पार्टी ने इसे एक बड़ी क्षति बताया है। नेताजी का अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
यह दुखद घटना इंदौर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।