टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेश

दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल ने किया चंदेरी हेण्‍डलूम पार्क का अवलोकन |

Ashoknagar

दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल ने किया चंदेरी हेण्‍डलूम पार्क का अवलोकन

बुनकरों द्वारा बनाई गई चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ी की कला को बारीकी से देखा |

दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल श्री विनय कुमार सक्‍सेना अशोकनगर जिले की तहसील चंदेरी के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे। उप राज्‍यपाल श्री सक्‍सेना द्वारा चंदेरी स्थित हेण्‍डलूम पार्क का भ्रमण कर बुनकरों की बैठक लेकर प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी के संबंध में विस्‍तार से जानकारी ली। साथ ही बुनकरों द्वारा बनाई जाने वाले चंदेरी की प्रसिद्ध चंदेरी साडी की कला को देखा। इस दौरान बुनकरों से संवाद कर देश विदेश में विख्‍यात चंदेरी साडी के बारे में जानकारी ली। उन्‍होंने कहा कि चंदेरी साड़ी को और बेहतर बनाने के लिये सभी आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी।

उप राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर उप राज्यपाल श्री विनय कुमार सक्‍सेना द्वारा तहसील चंदेरी के एक दिवसीय भ्रमण पर किला कोठी चंदेरी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस के जवानों ने दिया |

#ashoknagar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!