दमोह जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है। जहाँ तेंदूखेड़ा के सागोरिया में ब्यारमा नदी में आई बाढ़ के कारण प्रभावित 350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। हमारे संवाददाता हीरा लाल अहिरवार से जानते हैं पूरी जानकारी।
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा अंतर्गत सागोरिया में हूँ। यहाँ ब्यारमा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मोहरा टोला और कंदई टोला के करीब 350 महिला, पुरुष और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। इन सभी प्रभावितों को देवरी जमादार के प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में ठहराया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से प्रभावितों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इमलिया अक्षेंद्रनाथ चौकी प्रभारी, ग्राम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने मिलकर व्यवस्थित भोजन, गद्दा और पानी की व्यवस्था की है। यह राहत कार्य बाढ़ पीड़ितों को मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर इस आपदा से निपटने में सहयोग कर रहे हैं।