मध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार |

Bhopal

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजिनियर सूर्यदेव जयसिंह जी के अनुमोद अनुसार संविधान की कंडिका 27-28 के परिपालन में जिला रायसेन की कार्यकारिणी का गठन एवं नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारी सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 20 जुलाई 2025 को वृत्त कार्यालय रायसेन में किया गया।

  • संघ के संस्थापक एम. एल. शाक्या एवं डी.जी.एम. पराग धावर्डे जी द्वारा बाबा साहब एवं बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित एवं पुष्पहार अर्पित करते हुए वंदन किया गया। तत्पश्चात संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया एवं नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराया गया।मंच का संचालन- प्रेम सूर्यवंशी जी के द्वारा किया गया।
  • संगठन के मार्गदर्शक श्री पराग धरवड़े जी, उप महाप्रबंधक, रायसेन ने सभी जिला पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से पालन करने हेतु मार्ग दर्शित किया।इस अवसर पर श्री सत्यशील भिमटे प्रांतीय सचिव जी द्वारा हर घर अम्बेडकर पुस्तक का निःशुल्क वितरण कराया गया तथा श्री सत्यशील भीमटे जी द्वारा संगठन की अब तक की गतिविधि एवं संगठन द्वारा संपन्न मामलों को विस्तार से अवगत कराया गया श्री सत्यशील भीमटे प्रांतीय सचिव द्वारा बताया कि उन्होंने बहुत ही कम समय मे संगठन में लीड किया है जिसका संपूर्ण श्रेय उनकी पत्नी श्रीमती सरिता भिमटे जी को जाता हैं।
  • श्री मनमोहन पनिका जी प्रांतीय संगठन सचिव द्वारा संगठन क्या है हमें कैसे संगठित होकर आगे चलना हैं इस पर तथ्यपूर्ण विचारों से अभिभूत किया एवं संगठन को कैसे सुदृढ़ बनाए के संबंध में भी बताया गया।
  • इस अवसर पर डी.जी. एम. पराग धावर्डे जी, मनमोहन पनिका प्रांतीय संगठन सचिव, कैलाश चौधरी जी (प्रबंधक), सीताराम कोल (कनिष्ठ अभियंता), एच डी आर्य जी, अनिल परते, संदीप मेहरा, नेतराम अहिरवार, सुरेश उईके, कृष्ण कुमार इंडपांची (कार्यकारी सदस्य), कुलदीप खांडेकर (कोषाध्यक्ष), ब्रजेश मेहरा, राजेश ठाकुर, संदीप रहांगडाले, कृष्ण कुमार डहेरिया, योगेश सिंगारे, लिखीराम जोठे, सत्यनारायण चंदन (रायसेन सचिव), गंगाधर शेंद्र जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।आभार व्यक्त – प्रेम सूर्यवंशी जी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!