टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा महाबोधि महाविहार को मुक्त कराने हेतु देश भर में 21 जुलाई को देगी ज्ञापन |

इंदौर

 इंदौर के विजय नगर में हुई प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष BS बौद्ध ने बताया कि पिछले 5 माह से बौद्ध भिक्खू संघ व डॉक्टर अंबेडकर अनुयायियों द्वारा स्थान बौद्धगया में महाबोधि महाविहार को मुक्त कराने हेतु धरना एवं प्रदर्शन किया जा रहा है।

परंतु बिहार सरकार न्याय उचित मांगों को नहीं मान रही है राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा बौद्धगया को मुक्त कराने हेतु राष्ट्रपति महोदया जी व बिहार के मुख्यमंत्री नितेश कुमार जी को आगामी 21 जुलाई 2025 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापनबी. टी. एम्. सी. एक्ट 1949 निरस्त कर, महाबोधि महाविहार, बौद्ध गया का प्रबंधन गैर बौद्धों से मुक्त कर पूर्णतः वौद्धों को सौंपा जाय,

*महाबोधि बुद्धबिहार*

दुनिया को करूणा, मैत्री, शान्ति, अहिंसा एवं मानवता का संदेश देने वाले महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध को बौद्धगया में पवित्र पीपल वृक्ष के नीचे हजारों वर्ष पूर्व ज्ञान प्राप्त हुआ था।

पवित्र एवं गौरवशाली स्थान पर बोधगया में विश्व के महान बौद्ध सम्राट अशोक द्वारा महाबोधि महाविहार का निर्माण करवाया गया था महावोधि -महाविहार यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी सम्मिलित है।

विश्व के बौद्धों का सबसे प्रमुख केंद्र महाबोधि महाविहार देश – विदेश के करोडो -अरबों बौद्ध अनुयायियों की श्रद्धा का केंद्र है। उन सभी की भावनाएं महाबोधि – महाविहार से जुड़ी हुई है। महाबोधि महाविहार स्थल पर देश विदेश के करोड़ों श्रद्धालु नियमति आकर तथागत बुद्ध एवं पवित्र पीपल वृक्ष के दर्शन करते है |

संविधान समाचार चैनल इंदौर से राजकुमार की खबर संपर्क सूत्र.8085769780

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!