दुनियादेशमध्य प्रदेश

संजीव सचदेवा होंगे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 29वें चीफ जस्टिस |

Jabalpur

जबलपुर:-   संजीव सचदेवा म.प्र. हाईकोर्ट के 29वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। केन्द्र सरकार के कानून मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। फिलहाल वे यहीं पर एक्टिंग चीफ जस्टिस हैं। जस्टिस सचदेवा को राज्यपाल इसी सप्ताह राजभवन में शपथ दिला सकते हैं। हाईकोर्ट के 28वें चीफ जस्टिस के रूप में सुरेश कुमार कैत 23 मई 2025 रिटायर हो गए थे। इसके बाद जस्टिस संजीव सचदेवा को एक्टिंग सीजे के रूप में पदस्थ किया गया था।

*जानें जस्टिस सचदेवा के बारे में*

जून 1995 में सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में योग्य घोषित हुए।

17 अप्रैल 2013 से दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत और 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश बने।  जस्टिस संजीव सचदेवा 31 मई 2024 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!