बौद्ध भंते कमलदीप (कोमल) जी का अंतिम संस्कर बौद्ध रीति से संपन्न,
बसपा और समाज के लोगों ने दी अंतिम विदाई,
इंदौर/गुना। परम श्रद्धेय भंते कमलदीप (कोमल) जी (बाजना वाले) का अंतिम संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार दिनांक 29 सितंबर 2025 को संपन्न हुआ। भंते जी का परिनिर्वाण 29 सितंबर 2025 को हुआ था। वे दिनांक 22 सितंबर 2025 को लटेरी थाना के सामने एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भोपाल भेजा गया था।

परिनिर्वृत्त परम श्रद्धेय भंते जी को अंतिम विदाई देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के सम्मानित साथी एकत्रित हुए।
श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से डॉ. लखपतसिंह ठकरेले सिरोंज , राजेंद्र अहिरवार बसपा शहर अध्यक्ष, इंदौर शामिल हुए।
इनके साथ ही समस्त बसपा यूनिट मध्यप्रदेश भोपाल और समाज के सम्मानित जनो ने नम आँखों से परम पूज्य भंते जी को अंतिम विदाई दी।
राजेंद्र अहिरवार , शहर अध्यक्ष बसपा इंदौर, अपनी निजी कार से जिला गुना, तहसील आरोन के ग्राम बाजना में आयोजित श्रद्धांजलि शोक सभा में शामिल हुए, और भंते जी को नमन किया |