मध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बसपा पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वंशकार का हुआ निधन पार्टी ने छाया शोक |

भोपाल

इंदौर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इंदौर शहर अध्यक्ष राजेंद्र अहिरवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वंशकार साहब के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बसपा और पूरे बहुजन समाज के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है।

अहिरवार ने एक बयान जारी कर कहा कि वंशकार साहब बसपा के एक सच्चे सिपाही थे, जो मिशन और आंदोलन के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अनेक पदों पर रहकर काम किया और युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, “वंशकार साहब की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।” अहिरवार ने ईश्वर और बहुजन महापुरुषों से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का साहस प्रदान करें।

बताया गया है कि बसपा शहर अध्यक्ष राजेंद्र अहिरवार, इंदौर शहर के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ, भोपाल में आयोजित होने वाली शोक सभा में शामिल होने के लिए इंदौर से भोपाल जाएंगे।

यह जानकारी बसपा इंदौर के शहर सचिव अशोक साल्वे द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!