क्राइममध्य प्रदेशराज्य

इंदौर में बेकाबू ट्रक का कहर, कई लोग घायल; मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश |

इंदौर

इंदौर;- मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। कल शाम एक बेकाबू ट्रक ने कई निर्दोष लोगों को रौंद दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


यह घटना कल, यानी 15 सितंबर की शाम करीब 8:30 बजे की है, जब इंदौर के शिक्षक नगर से बड़े गणपति की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नशे की हालत में था और ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप यह भयावह हादसा हुआ। इस हादसे में कई बेकसूर लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
शहर के लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि स्मार्ट सिटी के नियमों के अनुसार रात 11 बजे से पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है, तो फिर यह ट्रक शहर के अंदर कैसे आया? लोगों का यह भी आरोप है कि घटना स्थल के पास ही एरोड्रम थाना और कालानी नगर चौराहे पर पुलिस चौकी होने के बावजूद भी ऐसी लापरवाही हुई।
इस हादसे के बाद, घायलों को तत्काल प्रभाव से इंदौर के बांठिया हॉस्पिटल, गीतांजलि हॉस्पिटल और अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना का मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से घायलों के समुचित इलाज के लिए संबंधित डॉक्टरों को निर्देशित किया है और यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी न हो। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख भी व्यक्त किया।
रिपोर्टर: मुख्यमंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि रात 11 बजे से पहले किसी भी वाणिज्यिक वाहन को शहर के मुख्य मार्गों में प्रवेश न दिया जाए। यह हादसा निश्चित रूप से शासन और प्रशासन की कार्यशैली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या भविष्य में ऐसी लापरवाही को रोका जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!