इंदौर नगर निगम में दिवाली की रौनक — महापौर ने किया लक्ष्मी पूजन, साथ में उठे सवाल निगम की वित्तीय स्थिति ..
इंदौर
हेडलाइन.:इंदौर नगर निगम में दिवाली की रौनक — महापौर ने किया लक्ष्मी पूजन, साथ में उठे सवाल निगम की वित्तीय स्थिति पर.. 
इंदौर…दिवाली के मौके पर इंदौर नगर निगम कार्यालय में आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन किया। पूजा में निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। महापौर ने शहर की खुशहाली, स्वच्छता और समृद्धि की कामना की।
लेकिन इस रोशनी के बीच निगम की आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा तेज़ हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदौर नगर निगम पर फिलहाल करीब 400 करोड़ रुपये का कर्ज़ है, वहीं नए भवन निर्माण के लिए 250 करोड़ का नया ऋण प्रस्ताव भी विचाराधीन है।
महापौर का कहना है कि निगम लगातार विकास कार्यों और राजस्व सुधार की दिशा में काम कर रहा है। वहीं, नागरिकों का मानना है कि निगम को पहले वित्तीय स्थिरता पर ध्यान देना चाहिए।
दिवाली के इस अवसर पर निगम ने शहर को सजे दीपों और रोशनी से जगमगाया है,
लेकिन सवाल यही— क्या इस बार मां लक्ष्मी सिर्फ दीयों में आएंगी या निगम की तिजोरी में भी उजाला करेंगी? ..