मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

बैतूल में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती का भव्य आयोजन: प्रेरणा स्रोत बने भगवान बिरसा मुंडा |

Betul

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ बैतूल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती का भव्य आयोजन: प्रेरणा स्रोत बने भगवान बिरसा मुंडा |

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अधिकारी कर्मचारी संगठन, के *प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर सूर्यदेव जय सिंह  के नेतृत्व में बैतूल शाखा, द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के उपाअध्यक्ष ईद्रकुमार धुर्वे एवं जिला सचिव  प्रकाश चौकीकर , कोषाध्यक्ष  संतराम अहिरवार ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की गरिमामय अगुवाई की, जिसमें प्रबंधक एस.के. मांडवे ने सक्रिय रूप से सहभागिता दर्ज कराई एवं सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान* 

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत और अभिनंदन के साथ हुई। इसके बाद, संगठन के सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने शब्दों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके महान कार्यों और देश के लिए दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।

संगठन के उपाअध्यक्ष श्री इंद्रकुमार धुर्वे ने उपस्थित सभी लोगों से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने व्यक्तिगत जीवन में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा* 

इस अवसर पर, सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और उसकी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। उत्तराहवर्धक कदम उठाने के लिए ठोस प्रयासों पर सहमति बनी, ताकि संगठन अपने सदस्यों के हितों के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सके, एवं  मनोज शेषकर  द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित गीत को प्रस्तुत किया तथा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन शैली का भी व्याख्यान किया गया!

यह भव्य आयोजन न केवल भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि संगठन के सदस्यों को एकजुटता और सेवाभाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर भी प्रदान किया |

*मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ बैतूल*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!