*म.प्र. विद्युत मंडल संघ ने ‘ऊर्जा परिसर’ में मनाई बिरसा मुंडा जयंती |
इंदौर
इंदौर में कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता का उद्बोधन रहा क्रांतिकारी; आदिवासी संस्कृति की प्रस्तुति ने मन मोह लिया.
इंदौर, मध्य प्रदेश विद्युत कंपनी के ऊर्जा परिसर, पोलो ग्राउंड में आज एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘म.प्र. विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ’ ने कांतिसूर्य जननायक बिरसा मुंडा जी का 150वां जन्मोत्सव कंपनी स्तर पर अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।
इस विशेष आयोजन में इंदौर, देवास, उज्जैन तथा आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में इंजी. गजरा मेहता, कार्यपालक निदेशक, ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में एस.एल.करवाडिया (मुख्य अभियंता), एन. एस. मंडलोई (मुख्य अभियंता), डी के गाठे (अधिक्षण यंत्री), आर बी दोहरे (अधिक्षण यंत्री), शालिनी वासनिक (कार्यपालन यंत्री) और अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों में एस.एस.मोर्या, मुजाल्दा सुनीता बघेल, पी.साकेत, टोडरसिंह परते, एस.के. सूर्यवंशी राजेश अनुरागी, प्रथ्वीराज चौधरी, जगदीश एस. अस्ताया, ऋषिराज ठाकुर, दिलीप चंद्रोले, रणजीत परमार, जितेन्द्र नागदिया, राजेन्द्र मदुराज, एम.एल.खरे, जगदीश चौहान, सुनील कर्मा, रणछोड अस्ताया, संजय सोनोने सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे।
क्रांतिकारी उद्बोधन और प्रेरणा
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि इंजी. गजरा मेहता का उद्बोधन क्रांतिकारी रहा, जिसने उपस्थित कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार किया। वहीं, अधिक्षण यंत्री डी के गाठे ने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कर्मचारियों ने सैंकड़ों की संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
*सांस्कृतिक आकर्षण*
समारोह का मुख्य आकर्षण देवास के कांटाफोड़ से टोडरसिंह के नेतृत्व में आई बालिकाओं की प्रस्तुति रही। इन बालिकाओं ने आदिवासी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति और जनजातीय विरासत की ओर सभी का ध्यान आकर्षितकिया।, 
कार्यक्रम का संचालन नमेश भोंडेकर ने किया, जबकि इंदौर जिला अध्यक्ष संजय खरात ने स्वागत भाषण दिया। समारोह की अध्यक्षता इंजी. सूर्यदेव जयसिंह, प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा की गई। अंत में, प्रेमसिंह कनेश ने उपस्थित सभी अतिथियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

