मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

*मध्य प्रदेश आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संगठन ” की अगुवाई में बिरसा मुंडा जयंती समारोह की तैयारी हेतु इंदौर जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक |

Indore

.संगठन के विदुर नगर कार्यालय में हुआ आयोजन; जननायक बिरसा मुंडा जयंती समारोह की रूपरेखा पर चर्चा,

इंदौर में मध्य प्रदेश आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संगठन की इंदौर जिला कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक 09 नवंबर 2025 को आयोजित की गई। यह बैठक संगठन के विदुर नगर स्थित इंदौर कार्यालय पर रखी गई थी।

बैठक का एजेंडाइस आवश्यक मीटिंग का मुख्य केंद्र आगामी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती समारोह की तैयारियों पर गहन चर्चा करना रहा, जिसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समारोह के सफल और भव्य आयोजन के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की चर्चा हुई .

समारोह में अधिक से अधिक आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया, संगठन ने जिला कार्यकारिणी इंदौर के सभी सदस्यों सहित आसपास के क्षेत्र के सभी सक्रिय साथीगणों और कार्यकर्ताओं से जयंती समारोह पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया , ताकि बिरसा मुंडा के आदर्शों और बलिदान को दर्शाने वाले इस आयोजन को सफल बनाया जा सके।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में जननायक बिरसा मुंडा के योगदान और प्रेरणा को याद करने का एक बड़ा माध्यम बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!