मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग संगठन 15 नवंबर को मनाएगा ‘जनजातीय गौरव दिवस’ और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती |

भोपाल: मध्यप्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संगठन ने 15 नवंबर 2025 को महापुरुष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया है। यह उत्सव संगठन के भोपाल कार्यालय D1 बिजली कॉलोनी, गोविंदपुरा में आयोजित किया जाएगा।

यह निर्णय दिनांक 09/11/2025 को भोपाल रीजन एवं जिला भोपाल कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

*मुख्य आकर्षण और उद्देश्य:*   जनजातीय गौरव दिवस: संगठन, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के देश और समाज के लिए दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए, उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाएगा।

*जागरूकता और प्रेरण* इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी और कर्मचारियों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और सामाजिक चेतना के विचारों से प्रेरित करना है।

*सांस्कृतिककार्यक्रम* इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

> प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. सूर्यदेव जयसिंह के आदेशानुसार संगठन ने इस जयंती उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

> मासिक बैठकों की नियमितता

संगठन की कार्यकारिणी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि संगठन की गतिविधियों में नियमितता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को कार्यकारिणी की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी।

अपील:

भोपाल रीजन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गोलाइत एवं जिला भोपाल के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने समस्त पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों से आग्रह किया है कि वे 15 नवंबर को आयोजित होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम में समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

बैठक में मनमोहन पनिका ,चंद्र प्रकाश गोलाइट, कैलाश चौधरी , हेमंत छेदाम , गांधी सिंह धुर्वे, कृष्ण कुमार ,मोहन धुर्वे,रामदास उइके ,राजेश ठाकुर,भगतसिंह उइके ,राम आश्रय कोल ,राज रतन मेश्राम एवं अन्य सदस्य उपास्थि रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!