धर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स मौके पर सन्दली चादर निकाली गई |

Damoh

बड़ी तादाद में ख्वाजा के दीवाने शामिल हुये. 
हिण्डोरिया:- प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सर्वधर्म सदभाव एवं कौमी एकता के प्रतीक, गंगा जमुनी संस्कृति एवं तहजीब के परिचायक,महान संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह के 814 वां उर्स शरीफ के मौके पर नगर के प्रमुख मार्गों पर सन्दली चादर बड़ी अकीदत एवं अनुशासन के साथ निकाली गई।
सबसे पहले नगर एवं आसपास के ऐतराफ के सैकड़ों ख्वाजा गरीब नवाज के दीवाने वार्ड नं. 07 स्थित खान काह नूरी फरीदी परिसर में एकत्रित हुये। यहां से बाद नमाज असर के लगभग 05 बजे शाम से आतिशबाजी, बाजे-गाजे, डीजे, दलदल-घोडी़ नृत्य,बग्गी, ख्वाजा गरीब नवाज के मझार- ए- अकदस की सीनरी के साथ एक विशाल सन्दली चादर जुलूस नगर की सड़कों पर निकाला गया।

सन्दली चादर जुलूस का हजरत बाबा मेहबूब शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार परिसर मे फातेहा एवं तबर्रूक वितरण के साथ समापन किया गया।

सन्दली चादर जुलूस का अकीदतमंद हजरात व्दारा रास्ते भर इस्तकबाल किया गया। जुलूस मे टीआई धर्मेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। सन्दली चादर जुलूस इंतजामियां कमेटी के सदर सलामत खान, वारिश खान, असद खान, जैकी, बसीम, गोलू, उवैश, जफर सेठ , सुजात खान शहजाद कुरैशी आदि ने प्रोग्राम की कामयाबी मे सहयोगी रहे सभी भाईयों का शुक्रिया अदा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!