टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

भोपाल में ‘88% समाज’ की हुंकार: अब चुप्पी नहीं, सरकार से होगा सीधा हिसाब !

भोपाल

भोपाल:- भोपाल में ‘88% समाज’ की हुंकार: ..कल भोपाल की धरती ने एक ऐसा इतिहास देखा जिसने सत्ता के सिंहासन को हिला कर रख दिया है।

भेल दशहरा मैदान… जो रविवार को केवल एक मैदान नहीं, बल्कि 88 प्रतिशत समाज की आवाज़ का केंद्र बन गया। सवाल सीधा है— 88% समाज को उनका हक कब मिलेगा? चेतावनी साफ है— अब चुप्पी नहीं, अब हिसाब होगा!”

विवादित बयानों के बाद निशाने पर आए IAS संतोष वर्मा के समर्थन में आज पूरा बहुजन समाज सड़कों पर उतर आया। जयस, भीम आर्मी, अजाक्स, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग संगठन , अहिरवार समाज समिति, अपाक्स और ओबीसी महासभा समेत 21 से ज्यादा संगठनों ने मिलकर अपनी ताकत दिखाई। मंच से एक ही ललकार सुनाई दी— ‘जब आबादी 88 प्रतिशत हमारी है, तो शासन के फैसले हमारे बिना क्यों?'”

* IAS संतोष वर्मा: कार्रवाई के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे।

* नारा: ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’।

 * आरक्षण: OBC आरक्षण को रोकने पर सरकार को घेरा।  * चेतावनी: न्याय नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन।

आंदोलन में – जेएन कंसोटिया और लोकेश मुजाल्दा का भाषण 

“सम्मेलन में अजाक्स के पूर्व अध्यक्ष जेएन कंसोटिया और जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने सरकार की दोहरी नीति पर कड़ा प्रहार किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जहाँ सामान्य वर्ग को बिना मांगे 10% आरक्षण मिल गया, वहीं OBC के 27% आरक्षण को जानबूझकर उलझाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि आदिवासी और दलित अधिकारियों पर कार्रवाई समाज को दबाने की कोशिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

भोपाल में दिखा- आरडी प्रजापति का आक्रामक अंदाज़..   “लेकिन माहौल तब और गर्मा गया जब पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने व्यासपीठ से कथा बांचने वाले धीरेंद्र शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य और रामभद्राचार्य पर तीखा हमला बोला। प्रजापति ने दहाड़ते हुए कहा— ‘चाहे मुझे फांसी दे दो या संतोष वर्मा को हटा दो, लेकिन पहले उन कथावाचकों पर कार्रवाई करो जो व्यासपीठ से जहर उगल रहे हैं।’

“5 घंटे तक चला यह महासम्मेलन सिर्फ एक सभा नहीं थी, बल्कि 2026 की राजनीति का नया टर्निंग पॉइंट है। 21 संगठनों की यह एकजुटता बता रही है कि अब हक की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुकी है। क्या सरकार इस ’88 प्रतिशत’ के आंकड़े का जवाब दे पाएगी? या यह चिंगारी आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक तूफान लाएगी?

संविधान समाचार न्यूज़ के लिए भोपाल से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!