मध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बहुजन समाज की आवाज बनेगा ‘दीना भाना संगठन’, जल्द मिलेगा रजिस्ट्रेशन नंबर |

Bhopal

भोपाल | विशेष संवाददाता ..दिनांक: 24 जनवरी 2026

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को दीना भाना बहुजन संगठन की भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और दलित, पिछड़े एवं आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए गहन चर्चा हुई।

पंजीकरण प्रक्रिया हुई पूरी…..बैठक के दौरान संगठन के संस्थापक प्रकाश नहारिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि दीना भाना बहुजन संगठन के वैधानिक पंजीकरण (Registration) की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने एडवोकेट रघुवीर सिंह चावरिया से विशेष परामर्श किया, जिन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द संगठन को आधिकारिक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं का मिला समर्थन……….इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कांग्रेस विधायक और दलित-पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले जुझारू नेता माननीय फूल सिंह बरैया से मुलाकात की। बरैया ने संगठन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, बीएसपी के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल घेंघट  भी चर्चा में शामिल रहे और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।

पदाधिकारियों का संकल्प……..बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र घावरी और महिला प्रदेश अध्यक्ष सपना नहारिया ने संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलते हुए वंचित समाज को उनका हक दिलाना है।

अंत में सभी ने “जय भीम, जय भारत, जय संविधान, जय दीना भाना” के नारों के साथ बैठक का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!