Uncategorized

चंदेरी में चंद्रोदय बुद्ध विहार में मनी सावित्रीबाई फुले जयंती, मेधावी छात्र और सेवानिवृत्त अधिकारी सम्मानित |

Ashok nagar

अशोकनगर के चंदेरी के बायपास रोड स्थित चंद्रोदय बुद्ध विहार में ‘दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया’ (तहसील चंदेरी) के तत्वावधान में पूर्णिमा उत्सव और क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को नवाजा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगन लाल बौद्ध ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त असिस्टेंट इंजीनियर (NFL विजयपुर) मुन्ना लाल अहिरवार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रकाश चंद्र बौद्ध (प्रदेश सचिव), रामकृष्ण शिक्षक (आरोन), परमलाल परम, फुंदी लाल सिमरिया, रमेश बौद्ध, रणधीर सिंह, संग्राम सिंह बौद्ध और तुलसीराम जैसे गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का कुशल संचालन तहसील महासचिव सुनील बौद्ध ने किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘बुद्ध और उनका धम्म’ ज्ञान परीक्षा 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया:
* सीनियर वर्ग: प्रथम- प्रकाश चंद्र बौद्ध, द्वितीय- रोशनी अहिरवार, तृतीय- ध्रुव कुमार बौद्ध।
* जूनियर वर्ग: प्रथम- प्रशांत गौतम बौद्ध, द्वितीय- सिद्धार्थ गौतम बौद्ध, तृतीय- शिवा अहिरवार और बंटी अहिरवार।
सेवानिवृत्त अधिकारियों का बहुजन समाज के प्रति सेवाओं के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों को ‘बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान पत्र’ प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में मुन्ना लाल अहिरवार (असिस्टेंट इंजीनियर), फुंदी लाल सिमरैया (प्रधानाध्यापक) और रतिराम अहिरवार (शिक्षक) शामिल रहे।

मुन्ना लाल अहिरवार ने”कहा कि माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।”
* प्रकाश चंद्र बौद्ध ने कहा कि”स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई जरूरी है। पाठशाला ही इंसान का सच्चा गहना है।” उन्होंने सावित्रीबाई फुले द्वारा खोले गए बालिका विद्यालयों के महत्व पर प्रकाश डाला।

परमलाल परम ने कविता के माध्यम से छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जगन लाल बौद्ध ने कहा”समाज में शिक्षा के महत्व का प्रचार-प्रसार हो और हमें फिजूलखर्ची रोककर धन का निवेश शिक्षा पर करना चाहिए।”
आभार एवं उपस्थिति
कार्यक्रम का आभार तहसील अध्यक्ष कोमल चंद्र बौद्ध ने व्यक्त किया। इस दौरान रामदयाल बौद्ध, मुकेश राव, कमला बौद्ध, सिन्नाम सिंह, काशीराम, पवन पिप्पल समेत भारी संख्या में ‘दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया’ के कार्यकर्ता और उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!