गणतंत्र दिवस पर विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारि, उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित
"राजस्व वसूली और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रांतीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान; समाज और संगठन में हर्ष"
इंदौर/जबलपुर/भोपाल: मध्यप्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (पंजीयन क्र. 4865) के लिए यह गौरवशाली क्षण है। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों को विद्युत कंपनियों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुरस्कृत किया गया है।
इंदौर: इंजी. सूर्यदेव जयसिंह प्रथम पुरस्कार से सम्मानित……उत्तर शहर संभाग में कार्यरत सहायक यंत्री एवं संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. सूर्यदेव जयसिंह को उपभोक्ताओं पर बकाया राशि की समयबद्ध और रिकॉर्ड वसूली के लिए इंदौर शहर वृत्त में प्रथम पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है। उनके इस प्रयास से पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और समाज का गौरव बढ़ा है।

जबलपुर: इंजी. प्रह्लाद मर्सकोले को मिली शिल्ड..इसी क्रम में, जबलपुर रीजन के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) एवं संघ के प्रांतीय सचिव इंजी. प्रह्लाद मर्सकोले को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए ऊर्जा सचिव एवं प्रबंध संचालक (पावर मैनेजमेंट एवं पूर्व क्षेत्र) विशेष गड़पाले द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
भोपाल: इंजी. पवन अहिरवार भी हुए पुरस्कृत….मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल के अंतर्गत कार्यरत कार्यपालन यंत्री एवं संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंजी. पवन अहिरवार को भी उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
> “यह पहला अवसर है जब संगठन के पदाधिकारियों को कंपनी हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक साथ सम्मानित किया गया है। संगठन उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।”

> संगठन ने आशा व्यक्त की है कि सभी पदाधिकारी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए विद्युत कंपनी और सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करते रहेंगे।
