इंदौर जल संकट: मायावती का सरकार पर बड़ा हमला,* कहा– “नागरिकों की जान से खिलवाड़ शर्मनाक, केंद्र ले संज्ञान”
इंदौर
इंदौर जल संकट: मायावती का सरकार पर बड़ा हमला,* कहा– “नागरिकों की जान से खिलवाड़ शर्मनाक, केंद्र ले संज्ञान.

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के मामले ने अब राष्ट्रीय रूप ले लिया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है।
मायावती का ट्वीट: सरकारी उदासीनता पर उठाए तीखे सवाल:
बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंदौर जैसी घटना अति-दुखद और चौंकाने वाली है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा:
> “मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से अनेक निर्दोष नागरिकों की मौत तथा अन्य लोगों के बीमार होने की ख़बर अति-दुखद है। ऐसी सरकारी गैर-ज़िम्मेदारी और उदासीनता को लेकर देशभर में व्यापक आक्रोश स्वाभाविक है। साफ हवा और पानी मुहैया कराना हर सरकार की पहली ज़िम्मेदारी है, किन्तु यहाँ बुनियादी जनसुविधाओं के मामले में भी सरकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार घातक साबित हो रहा है।”
मायावती ने आगे कहा कि नागरिकों की जान से खिलवाड़ करने वाली ऐसी शर्मनाक घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि वे इस मामले का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में अन्य राज्यों में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।

बीएसपी के प्रतिनिधिमंडल ने चाचा नेहरू अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना तथा डॉक्टरों से बीमार लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली , जिसमें जोन प्रभारी धीरेन्द्र निराला और शहर अध्यक्ष राजेंद्र अहिरवार ने अपने प्रतिनिधि मंडल के अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। और उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार इंदौर को स्वच्छता में नंबर-1 बताती है, वहीं दूसरी तरफ गरीब बस्तियों में जहर जैसा पानी पिलाया जा रहा है।

* दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।
* पूरे क्षेत्र की जल आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

