मध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

इंदौर जल त्रासदी के खिलाफ अशोकनगर में प्रदर्शन, SUCI ने सरकार पर साधा निशाना

अशोकनगर/MP

अशोकनगर(म.प्र):* सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट ) की अशोकनगर ईकाई द्वारा इंदौर नगर निगम के भागीरथपुरा क्षेत्र मे दूषित पानी से हुई मौतों के खिलाफ स्थानीय अम्बेडकर पार्क पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

प्रदर्शन में गहरा शोक व्यक्त करते हुये जिला सचिव सचिन जैन ने कहा कि “उक्त घटना पूरी तरह पेयजल वितरण को लेकर राज्य सरकार की निजीकरण की नीति, भ्रष्टाचार और स्थानीय नगर निगम की अपराधिक लापरवाही का नतीजा है। तथाकथित “सर्वोत्तम स्वच्छ शहर” में दूषित पानी से नागरिकों की मौत होना कोई हादसा नहीं, बल्कि नगर निगम और राज्य सरकार की घोर लापरवाही से उपजा प्रशासनिक अपराध है। जिसके कारण 20 लोगों की मौत हो गयी जिसमें 6 माह का एक शिशु भी शामिल है।

पिछले चार महीनों से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर थे, शिकायतों के बावजूद लाइन बदलने और मरम्मत के टेंडर दबाकर रखे गये जबकि इंदौर नगर निगम पेयजल वितरण पर सालाना 2200 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा करती है और प्रत्येक परिवार से 300₹ प्रति माह वसूलती है इसके बावजूद भी सरकार आम आदमी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है इसमें भ्रष्टाचार और निजी मुनाफा कमाने की भूख स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उक्त घटना को संवेदनशीलता से लेने की बजाय अशोभनीय बयान दिया जाना निंदनीय है।

प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी पेयजल वितरण को लेकर यही स्थिति है। हम आम जनता से उक्त घटना को लेकर व्यापक जनांदोलन का आह्वान करते है। प्रदर्शन में जिला समिति सदस्य अनुराग सागर ने बात रखी व संचालन जिला समिति सदस्य कृष्णा बैरागी ने किया।

*प्रमुख मांगे_*। 1.भागीरथपुरा में दूषित पानी से पीड़ित परिवारों की समुचित व स्थायी देखभाल और राहत प्रदान की जाये साथ ही उपचाररत व मृतक परिवारों को समुचित मुआवजा दिया जाये।

2.उक्त घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।

जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदारों और टेंडर रोकने वालों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाएं।

3.इंदौर सहित पूरे प्रदेश में जल वितरण व्यवस्था सरकार अपने हाथ में ले और प्रत्येक नागरिक को शुद्ध जल वितरण करना सुनिश्चित करे। पेयजल जैसे अति आवश्यक सेवा क्षेत्रों से निजी कम्पनियों को बेदखल करे।

4.अशोकनगर की सभी वार्डों में पानी की स्वच्छता की जांच की जाए 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!