इंदौर:- बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में 08/1/26 को जियालाल अहिरवार के नेतृत्व में महूनाका चौराहा इन्दौर से पैदल मार्च करते हुये कलेक्ट्रोरेट इन्दौर पहुँचकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा ज्ञापन .
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अब दिल्ली तक पहुँच चुका है कल (BSP) के कार्यकर्ताओं ने इंदौर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। बसपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन प्रदेश व्यापी होगा।
इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ‘जहरीले पानी’ से हुई 20 मासूमों और बुजुर्गों की मौत ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इस मुद्दे को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
स्टेट ज़ोन इनचार्ज जियालाल अहिरवार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। जियालाल अहिरवार और बसपा धीरेंद्र निराला ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। बसपा ने अपने ज्ञापन में राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा….
: इस पूरी घटना की जांच हाई कोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में कराई जाए।
नगर निगम के दोषी अधिकारियों और संबंधित वार्ड के नेताओं पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो।
प्रत्येक मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
: लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य और जल कार्य विभाग के उच्च अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।
“हम चुप नहीं बैठेंगे। इंदौर की जनता को पानी के नाम पर जहर पिलाया गया है। यह प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि एक आपराधिक साजिश है। हमने राज्यपाल महोदय से मांग की है कि मध्य प्रदेश की इस गूंगी-बहरी सरकार को निर्देशित करें कि वह पीड़ितों को उनका हक दे।”> — जियालाल अहिरवार, स्टेट ज़ोन इनचार्ज, बसपा
इंदौर जॉन प्रभारी निराला ने कहा:- कि बसपा हर गरीब और पीड़ित परिवार के साथ सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई लड़ेगी।”
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में सीवेज का पानी पेयजल लाइन में मिल जाने के कारण ‘फीकल कोलिफॉर्म’ बैक्टीरिया फैल गया था। इससे सैकड़ों लोग डायरिया और इंफेक्शन का शिकार हुए। प्रशासन ने अब तक केवल कुछ अधिकारियों को सस्पेंड किया है, जिसे बसपा ने इसे’खानापूर्ति’ बताया हैं।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से . धीरेन्द्र निराला जोन प्रभारी इन्दौर, धर्मदास अहिरवार (जिला प्रभारी इन्दौर) ओमप्रकाश वार्दी जिला प्रभारी
कमलकिशोर सौलंकी जिलाअध्यक्ष इंदौर ,उषामौर्य बरिष्ठ नेता, गौतम जामनिक, रमेश अंजाना, राजेन्द्र अहिरवार (शहर अध्यक्ष इन्दौर) प्रेमचंद टंक, शुभम अठावले, मनोहर बिजौरे , जयराज बरेलिया महेश बाडोलिया , एङ कुदन अर्जने, सीताराम मंडलोई, हेमंत डाँगे, घनश्याम जाटव, जीवन मालवीय, दरयाव सिंह मालवीय, सत्यनारायण , अनिल इंगले, इन्द्रपाल वर्मा, सत्यशील रामेश्वर चौहान, शिवपूजन ब्रौद्ध, नंद किशोर भरमर, सुरेश इन्द्र, बलिराम वर्मा, विक्रम कुचेकर, कैलाश ओरवाल, प्रहलाद जाटव, रामचन्द चंदेले, लक्ष्मण मंडलोई , जितेन्द्र अहिरवार अय्यूब अली, दिलीप प्रसाद रूप सिंह मोयदे, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
