Uncategorized

: *पिपरई में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने की आरोपियों के घर ध्वस्त करने की मांग |

Ashoknagar

Ashoknagar:- जिला अशोकनगर के पिपरई तहसील में नववर्ष की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से हुई। ग्राम पिपरई में एक बुजुर्ग कल्लू अहिरवार (पिता नाथू लाल) की कुछ दबंगों द्वारा सरेराह बेरहमी से पिटाई की गई और उन्हें घसीटते हुए थाने तक ले जाया गया। इस हैवानियत के कारण गंभीर रूप से घायल कल्लू अहिरवार ने उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद जमीन को लेकर था। चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपियों ने मृतक के साथ निर्दयता की सभी हदें पार कर दीं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस और डॉक्टरों ने घोर लापरवाही बरती। घायल को समय पर रेफर नहीं किया गया और न ही तत्काल FIR दर्ज की गई, जिससे रात भर तड़पने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

परिजनों और समाज का आक्रोश….बुजुर्ग की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों और समाज के लोगों ने रामलीला मैदान पर शव रखकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें

फुटेज में दिख रहे उन सभी अज्ञात लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए, जिनके नाम FIR में शामिल नहीं हैं।

: प्रशासन अपराधियों के मकानों को तत्काल ध्वस्त करे ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

: मृतक जिस जमीन पर जन्म से रह रहा था, वहां के बंद किए गए 17 फीट चौड़े रास्ते को फिर से खुलवाया जाए।

प्रशासन को चेतावनी.  ..परिजनों ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी मुलजिमों पर कार्रवाई नहीं हुई और उनके अवैध निर्माणों को नहीं ढाया गया, तो समस्त समाज मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!