धर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

पीपरी में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा अनावरण, शिक्षा और एकता का दिया संदेश

ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी, युवाओं को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान

MP:- अशोकनगर।  जिले के ग्राम पीपरी में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच महावीर रघुवंशी, अहिरवार समाज के जिला अध्यक्ष रवि मोहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्खू द्वारा बुद्ध वंदना के साथ की गई। शांत वातावरण में बुद्ध वंदना के स्वर गूंजे, जिसके बाद अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर पुष्प अर्पित किए। प्रतिमा अनावरण होते ही पूरा गांव “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।

सरपंच महावीर रघुवंशी ने अपने संबोधन में बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए उनके समर्पण और संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को शिक्षा, समानता और संगठन का संदेश देते हैं।

अहिरवार समाज के जिला अध्यक्ष रवि मोहन ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्राम के सदस्य बलवीर अहिरवार, रहीराम रघुवंशी, मनोज अहिरवार, मनीराम अहिरवार, कांशीराम रघुवंशी, जयसिंह रघुवंशी सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!