क्राइममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*फर्जी स्कैनर से भुगतान कर दुकानदार से 10 हजार की ठगी, CCTV में कैद हुई वारदात

हिण्डोरिया। संवाददाता हीरा लाल अहिरवाल

मध्य प्रदेश दमोह जिले के नगर हिंडोरिया में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहाँ दो बाहरी अज्ञात युवकों ने किराना दुकानदार से हजारों रुपये की सामग्री खरीदकर फर्जी स्कैनर से भुगतान करने का झांसा दिया और फरार हो गए। पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

https://youtu.be/bI5qdN-5ETU?si=RuEGMu7I8qafOHUA

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 06, हिण्डोरिया निवासी हरीराम साहू पिता मोहनलाल साहू, जिनकी भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने किराना दुकान है, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हरीराम साहू ने बताया कि दिनांक 06 जनवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे दो अज्ञात युवक फोर व्हीलर वाहन क्रमांक MP 15 CB 5375 से उनकी दुकान पर आए थे। उस समय दुकान पर वे स्वयं और उनके छोटे भाई, सेवानिवृत्त सैनिक कमल साहू, मौजूद थे।

युवकों ने दुकान से चार कुप्पा मीठा तेल, 20 किलो शक्कर सहित अन्य किराना सामग्री, कुल 10,200 रुपये की खरीदी की। भुगतान के लिए उन्होंने स्कैनर के माध्यम से ट्रांजैक्शन करने की बात कही और मोबाइल पर भुगतान सफल होने का स्क्रीन दिखाकर वहां से चले गए।

दुकानदार द्वारा जब कुछ समय बाद खाते की जांच की गई तो पता चला कि राशि उनके बैंक खाते में जमा नहीं हुई है। युवकों और वाहन की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तत्काल बैंक शाखा में संपर्क किया गया, जहाँ बैंक कर्मियों ने 24 घंटे तक प्रतीक्षा करने की सलाह दी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी राशि खाते में नहीं आई।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों युवक और उनका वाहन घटना के दौरान स्पष्ट रूप से कैद हुए हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही कानूनसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि इस साइबर ठगी का शिकार हुए दुकानदार को न्याय कब तक मिल ल पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!