अशोकनगर तहसील की सार्वजनिक सूचना – आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 05 मार्च 2026
निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

*जाहिर सूचना*
अशोक नगर/MP:- एतद् द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आवेदिका श्रीमती प्रेमबाई पत्नी गज्जू अहिरवार, निवासी ग्राम बड़ागाँव द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया है कि उनके पति स्वर्गीय श्री गज्जू पुत्र अलमा की मृत्यु दिनांक 05/04/1990 को हो चुकी है।

आवेदिका द्वारा उक्त मृत्यु का पंजीयन कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने हेतु अनुरोध किया गया है।
अतः यदि किसी भी व्यक्ति/हितग्राही को उक्त मृत्यु पंजीयन अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी लिखित आपत्ति प्रमाण सहित दिनांक 05/03/2026 तक कार्यालय तहसीलदार, तहसील अशोकनगर में प्रस्तुत कर सकता है।
निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा एवं नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
स्थान: अशोकनगर तहसीलदार। तहसील अशोकनगर। जिला अशोकनगर (म.प्र.)

