टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जय गुरुदेव! इंदौर में दिखा गुरु रविदास जी के अनुयायियों का विराट स्वरूप।

द्वारकापुरी से प्रारंभ हुई ऐतिहासिक शोभायात्रा का दशहरा मैदान पर समापन।

संत शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज के 649 वे जन्मोत्सव पर श्रद्धापूरी कार्यालय से प्रारंभ भव्य शोभायात्रा द्वारकापुरी,रणजीत हनुमान्य होते हुए दशहरा मैदान इंदौर में विशाल चल समारोह संपन्न हुआ,

गुरु रविदास अनुयायी समिति द्वारकापुरी इंदौर के तत्वावधान में इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की संयुक्त 12 समाज समितियां के पदाधिकारी एवं समाज बंधु व जनसमुदाय ने मिलकर द्वारकापुरी से चल समारोह निकालकर दशहरा मैदान पर भव्यरूप मे सम्पन्न हुआ। लगभग दस हजार की संख्या मे जनसमुदाय सम्मिलित हुए।

अतिथि मे
एड. के पी गनगोरे जी हाइकोर्ट एडवोकेट एवं (मध्यप्रदेश बार एसोसिएशन सदस्य)। एवं इस अवसर पर पावन सानिध्य महामण्डलेश्वर दादूजी महाराज, अतिथि के रूप मे सूरज केरो (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा),  महापौर पुष्यमित्र  भार्गव,  विधायक मालिनी जी गौड, माला सिंह ठाकुर , डॉ ममता जी चौधरी (प्राचार्य), माननीय डॉ पीयूष जोशी  (राष्ट्रीय प्रवक्ता आप),  सुनील (सोनू )अहीरवाल (नगर उपाध्यक्ष अजा मोर्चा, इंदौर), गुरजीत कौर सतनाम सिंह खनूजा  (पार्षद वार्ड 84), शहर कांग्रेस कमेटी से रविकांत  मिश्रा, राजेश तोमर मंडल अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए। समाजबंधु सर्वश्री रतन सिसोदिया,रमन धुलधोये, गजानन्द पिचोडवाल, अमरसिंह माठोलिया, राजेश पिचोडवाल, विजय सेनवार (प्रसिद्ध भजन गायक), प्रीतम सेनवार (उस्ताद), संतोष अस्ताया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वैज्ञानिक श्री अतुल कोटिया जी को समाज यश कीर्ति से सम्मानित किया गया ,एवं खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभावान और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबाराम चकोटिया ने की, मिडिया प्रभारी के रूप मे जितेंद्र गोलिया व अमन कपोनिया थे।

संचालन खुमानसिंह आमोलिया एवं गजेंद्र वर्मा ने किया तथा आभार जगदीश सीताराम अस्थाया ने माना|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!