देशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

नरखेड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

रविदास जयंती

अशोकनगर (बहादुरपुर): जिला अशोकनगर की तहसील बहादुरपुर के ग्राम नरखेड़ा स्थित आम्बेडकर पार्क में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिन भर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

वरिष्ठ नेताओं और समाज सुधारकों का रहा जमावड़ा..सायंकाल 5 बजे आयोजित मुख्य सभा में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और समाज सुधारकों का आगमन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजीनियर मुकेश कुमार , वरिष्ठ नेता बाबूलाल दैलवार एवं जयराम धुरेटे एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व भाईचारा स्थापित करने का आह्वान किया।

समिति ने व्यक्त किया आभार..कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आम्बेडकर पार्क समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अहिरवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। वहीं, ओ.के. सिंह (O.K. Singh) ने कार्यक्रम में पधारे सभी सम्माननीय महानुभावों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भंडारी जी सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक और समाज सेवक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद वितरण किया गया और गुरु जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!