धर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पिपरई में अहिरवार समाज संघ ने मनाया गुरु रविदास जयंती पखवाड़ा, बच्चों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन, नई कार्यकारिणी का गठन

पिपरई।  अहिरवार समाज संघ द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पखवाड़े के रूप में मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन पिपरई में ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट सुनील बौद्ध की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष श्री रवि मोहने सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में शिक्षा और संस्कारों के प्रति उत्साह देखने को मिला।

इसी कार्यक्रम में अहिरवार समाज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें  भगवत सिंह को राजनीतिक ब्लॉक अध्यक्ष, हरवान सिंह को राजनीतिक नगर अध्यक्ष,  मीता अहिरवार को महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष तथा  किशन लाल को व्यापारिक प्रकोष्ठ पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों को भी संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने, समाज में शिक्षा, समानता और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और विकास के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!