अशोकनगर: उत्साह के साथ मनाया गया कांग्रेस नेता मनोज कुमार भैया का जन्मदिन |
कांग्रेस नेता मनोज कुमार भैया के दीर्घायु होने की कामना,

अशोकनगर। कांग्रेस के दलित नेता एवं बहुजन विचार विमर्श मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार भैया जी का जन्मदिन बीते कल (रविवार) को बड़े ही उत्साह और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में शहर में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। 
वक्ताओं ने सराहा सामाजिक योगदान ..कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मनोज कुमार भैया को पुष्पहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान पर चहैर्चा करते हुए कहा कि भैया जी लंबे समय से बहुजन समाज के हितों और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके द्वारा संविधान के मूल्यों को सशक्त करने के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
दीर्घायु की मंगलकामना
उपस्थित जनसमूह ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को उनके जैसे जुझारू नेतृत्व की आवश्यकता है, जो निरंतर वंचितों की आवाज को मजबूती से उठा सके |

