गलत नंबर पर गए ₹20 हजार, 7 दिन बाद युवक ने लौटाए पैसे | ईमानदारी की मिसाल
₹20 हजार, रमजान में युवक ने ईमानदारी से लौटाए पैसे |

*अशोकनगर: मोबाइल नंबर के एक गलत अंक ने उड़ाई दुकानदार की नींद, अफसर अली की पहल और रमजान की ईमानदारी ने लौटाए ₹20 हजार*
7 दिन बाद लौटी मेहनत की कमाई: रामजीलाल ने गलती से भेजे थे पैसे, अफसर अली (बबलू भाई) ने गुड़गांव फोन कर की बात, युवक ने दिखाई नेकदिली
अशोकनगर शहर के एक वेल्डिंग दुकानदार की मेहनत की कमाई जब गलती से सात समंदर पार नहीं, बल्कि सैकड़ों किलोमीटर दूर गुड़गांव पहुंच गई, तो उम्मीद टूट चुकी थी। लेकिन शहर के अफसर अली (बबलू भाई) की सक्रियता और गुड़गांव के एक युवक की ईमानदारी ने इस कहानी का सुखद अंत कर दिया। रमजान के पाक महीने में इंसानियत की यह मिसाल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
पूरा घटनाक्रम: एक अंक की गलती और ₹20 हजार का ट्रांजेक्शन
कोलुआ रोड स्थित नए बस स्टैंड पर वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले रामजीलाल अहिरवार को एक व्यापारी को ₹20 हजार भेजने थे। मोबाइल नंबर टाइप करते समय एक अंक गलत हो गया और राशि गुड़गांव निवासी अवि उर रहमान के खाते में चली गई।
रामजीलाल परेशान थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अनजान व्यक्ति से पैसे कैसे वापस मांगें।
अफसर अली ने संभाली कमान, फोन पर जीता भरोसा। …जब यह मामला अफसर अली (बबलू भाई) के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। अफसर अली ने उस अनजान नंबर पर अवि उर रहमान से संपर्क किया। उन्होंने बेहद शालीनता से पूरी स्थिति समझाई और रामजीलाल की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए राशि लौटाने का अनुरोध किया।
अफसर अली की बातों और रमजान के इस पवित्र महीने की अहमियत को समझते हुए, अवि उर रहमान ने तुरंत सहयोग का वादा किया। उन्होंने बैंक जाकर ट्रांजेक्शन चेक किया और पूरी ₹20 हजार की राशि वापस रामजीलाल के खाते में ट्रांसफर कर दी।