कांशीराम जयंती पर अशोकनगर में प्रदेश अध्यक्ष का दौरा, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति*

अशोकनगर। MP :- बहुजन समाज के महानायक Kanshi Ram की जयंती के अवसर पर बहुजन समाज विचार विमर्श मंच के प्रदेश अध्यक्ष Narendra Kumar Arya अशोकनगर जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान संगठन की कोर कमेटी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज विचार विमर्श मंच एक सामाजिक संगठन है, जिसमें समाज का हर वर्ग जुड़ सकता है। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों के हक-अधिकारों की आवाज उठाना और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। जिसमें गणेश राम अहिरवार को प्रदेश उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र रावत को ग्वालियर-चंबल संभाग अध्यक्ष तथा प्रदेश महा सचिव पद पर कमल सिंह भगत को भी नियुक्ति प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(संविधान समाचार, अशोकनगर)