टॉप न्यूज़देशयुवा

UPSC 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित, 958 अभ्यर्थियों का चयन

IAS, IPS और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए 958 अभ्यर्थियों का चयन, टॉपर्स की सूची भी जारी।

दिल्ली :- UPSC CSE 2025 Final Result: 958 उम्मीदवार चयनित, जानिए किस वर्ग से कितने अभ्यर्थी हुए सफल.

नई दिल्ली। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा Union Public Service Commission (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही देशभर के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

इस साल UPSC ने कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया है, जिन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

टॉपर्स की सूची
इस वर्ष राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है।
दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की राजेश्वरी सुबे और तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के आकाश धुल रहे।
वर्गवार चयन का पूरा आंकड़ा
UPSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है —
General (सामान्य वर्ग) – 317
EWS – 104
OBC – 306
SC – 158
ST – 73
यदि कुल आंकड़ों को जोड़ा जाए तो General और EWS वर्ग से कुल 421 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जबकि OBC, SC और ST वर्ग से कुल 537 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में माना जाता है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के तीन चरणों को पार कर केवल चुनिंदा उम्मीदवार ही अंतिम सूची में जगह बना पाते हैं।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करने वाले सभी अभ्यर्थियों को संविधान समाचार की ओर से हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!