
अशोक नगर:- आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को चंदेरी क्षेत्र में जनपद सदस्य श्री सचिन अहिरवार प्राणपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसडीएम श्री मनीष धनगर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान उनके साथ सचिन पिप्पल (अहिरवार समाज संघ, विधानसभा अध्यक्ष चंदेरी), सोनू गौतम (भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी, विधानसभा अध्यक्ष), आकाश अहिरवार, नीरज पनहार (जिला सचिव, अशोकनगर), महेश अहिरवार (बड़ेरा), सुनील अहिरवार एवं प्रदीप अहिरवार (मुरादपुर) सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं:
डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को सभी शासकीय संस्थाओं—स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत, तहसील एवं जिला स्तर पर अनिवार्य रूप से मनाया जाए।
हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान एवं पुस्तकालय का निर्माण किया जाए।
ओबीसी आरक्षण के 13% होल्ड को हटाया जाए।
🗣️ प्रशासन की प्रतिक्रिया:
एसडीएम मनीष धनगर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा,
अब देखना होगा कि प्रशासन इन मांगों पर कितना और कब तक अमल करता है।
