मध्य प्रदेशराज्य
28 फरवरी अशोकनगर कार्यक्रम को दीनाभाना बहुजन एकता संगठन का समर्थन
अशोक नगर में महा आंदोलन

अशोकनगर। मध्य प्रदेश
दीनाभाना बहुजन एकता संगठन एवं सर्व कल्याण समिति (म.प्र.) ने 28 फरवरी को अशोकनगर में आयोजित यूजीसी, एससी, एसटी और ओबीसी के समर्थन में होने वाले कार्यक्रम को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रकाश बाल्मीकि ने जारी समर्थन पत्र में कहा है कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर है।
उन्होंने सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बहुजन समाज के हक और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने के लिए यह समर्थन दिया जा रहा है।
