क्राइममध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, कार से 21 पेटी अवैध शराब जब्त…

दमोह

दमोह.थाना दमोह देहात पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी जबलपुर नाका क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है.

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे तथा थाना प्रभारी अमित गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल,सहायक उपनिरीक्षक अक्षेन्द्र नाथ सूर्यवंशी (महाकाल),सहायक उपनिरीक्षक अभय सिंह सहित थाना दमोह देहात के प्र.आर. सचिन नामदेव,सुमन यादव,रामकुमार, नंदलाल, गणेश, जालम, सुमन, अजय पटेल, आरक्षक सुरेन्द्र, हेमराज, रूपेश, आरके, गौरव, अजय व प्रताप का महत्वपूर्ण योगदान रहा. बताया गया कि पुलिस को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था,सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी.इस दौरान आरोपी कार क्रमांक डीएल-1-सीएबी-0214 (होण्डई वरना) छोड़कर फरार हो गए.

कार की तलाशी लेने पर उसमें से 21 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 57 हजार 530 रुपये बताई गई है. साथ ही करीब 2 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

दमोह से संवाददाता:-  अशेक अहिरवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!