Electionमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य
Trending

दतिया का रण फतह! भाजपा का ‘मेगा प्रचार’ भी नहीं बचा सका सीट, कांग्रेस ने पलट दी पूरी बाजी

"दिग्गजों का दम नहीं चला... दतिया ने वोट से बदल दी सियासी कहानी!"

सीएम डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत भाजपा के दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत, लेकिन जनता ने दिया अलग जनादेश

संविधान समाचार | दतिया

दतिया विधानसभा उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया था। जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने अपना पूरा चुनावी कुनबा मैदान में उतार दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं और रोड शो किए।

इसके बावजूद मतपेटी से निकला जनादेश भाजपा की उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों के बड़े अंतर से पराजित कर दतिया की सीट पर कब्जा जमा लिया।

 

15 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस को 66,757 वोट, भाजपा को 60,741 वोट, जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर यादव ‘मंडल’ को 22,527 वोट मिले।

 

इस परिणाम ने साफ संकेत दिया कि केवल बड़े नेताओं की रैलियां और चुनावी प्रचार जीत की गारंटी नहीं होते। अंतिम फैसला मतदाता अपने मतदान से करता है। भाजपा अब इस हार के कारणों की समीक्षा में जुट गई है, जबकि कांग्रेस इसे जनता के भरोसे और अपनी नीतियों की जीत बता रही है।

 

  • नतीजे एक नजर में
  • 🟢 घनश्याम सिंह (कांग्रेस) — 66,757 वोट (विजयी)
  • 🔶 अशुतोष तिवारी (भाजपा) — 60,741 वोट
  • 🔵 दामोदर यादव ‘मंडल’ (आजाद समाज पार्टी) — 22,527 वोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!