Uncategorized

खाकी का सबसे बड़ा दिल! थाना प्रभारी ने मानसिक विक्षिप्त युवक को अपने हाथों से नहलाया, नए कपड़े पहनाए, फिर खिलाई चाट

जिसे दुनिया ने ठुकराया, उसे थाना प्रभारी ने गले लगाया

संविधान समाचार – रिपोर्टर भारती अहिरवार 

हटा, दमोह। पुलिस की वर्दी सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत की मिसाल कायम करने के लिए भी होती है। दमोह जिले के हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बैगी ने ऐसा मानवीय कार्य किया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

 

थाना परिसर के बाहर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक पप्पू साहू बदहाल हालत में बैठा मिला। फटे कपड़े, बिखरे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी देखकर थाना प्रभारी उसके पास पहुंचे और प्यार से पूछा, “खाना खाओगे?” युवक ने मुस्कुराकर जवाब दिया, “खाना नहीं… चाट खानी है।”

 

बस फिर क्या था… थाना प्रभारी ने पहले उसके लिए नए कपड़ों की व्यवस्था कराई, फिर खुद अपने हाथों से उसे नहलाया, बाल धुलवाए, शेविंग करवाई और सम्मान के साथ नए कपड़े पहनाए। इसके बाद उसकी पसंद की चाट भी खिलाई। कुछ ही देर में युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो को 1 करोड़ 26 लाख से अधिक बार देखा गया, जबकि लाखों लोगों ने थाना प्रभारी की इस मानवीय पहल की सराहना की।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पप्पू साहू कभी आर्थिक रूप से संपन्न था, लेकिन समय के साथ उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। ऐसे कठिन समय में पुलिस का यह संवेदनशील व्यवहार समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया है।

 

जब वर्दी में इंसानियत जिंदा हो, तो भरोसा और सम्मान अपने आप बढ़ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!