Uncategorized

रीवा में नहीं थम रही चोरी की वारदातें, संजय गांधी अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी* *रीवा पत्रकार पंडित विकास*

संजय गांधी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, वाहन चोरों के हौसले बुलंद।

रीवा। MP जिले में अपराध और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला रीवा के संजय गांधी अस्पताल का है, जहां इलाज के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा भी अब चिंता का विषय बन गई है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर से ब्लैक कलर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP17 NA 8095) चोरी हो गई। पीड़ित ने जब पार्किंग ठेकेदार से जानकारी ली तो उसका कहना था कि मोटरसाइकिल पार्किंग क्षेत्र में खड़ी नहीं थी।

हालांकि सवाल यह उठता है कि यदि वाहन पार्किंग क्षेत्र में नहीं था, तब भी वह अस्पताल परिसर के अंदर ही खड़ा था। ऐसे में चोर अस्पताल के मुख्य गेट से मोटरसाइकिल लेकर कैसे निकल गया? इससे अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

पीड़ित वाहन मालिक अपनी मोटरसाइकिल की तलाश में परेशान है। घटना के बाद भी अभी तक वाहन का कोई सुराग नहीं मिला है। लोगों ने पुलिस और संबंधित प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, सीसीटीवी फुटेज की जांच कर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की जाए।

  • संविधान समाचार 
  • संवाददाता – विकाश पंडित 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!