खेलमध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस*

प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया सम्मान, खेल प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह*.

संवाददाता – हीरा लाल भारतीय 

दमोह। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन जिला दमोह द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिभावान एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दमोह जिले के दमयंती मंडल अध्यक्ष श्री रमाकांत वाजपेई एवं नगर उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश दुबे रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि खेल अधिकारी गगन कनौजिया के साथ रियाज खान, किशन ठाकुर एवं श्री वसीम खान उपस्थित रहे।

 

सम्मान समारोह में श्रीकांत नेहरू युवा मंडल के समन्वयक राजकुमार सेन, बासा तारखेडा नेहरू युवा मंडल के जितेंद्र राजपूत तथा सत्यम एजुकेशन के अध्यक्ष गर्ग जी की भी विशेष उपस्थिति रही।

यह सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उमेश यादव के मार्गदर्शन एवं प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. हरीश रजक के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का निर्माण करते हैं। प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित प्रोत्साहन एवं अवसर मिलने से वे जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी, परवेज खान, दीपक राठौर, सुनील पांडे, विनय रैकवार , करन पटेल, राहुल गुप्ता, कुंज बिहारी असाटी, इसरार खान, भूपेंद्र रोहितास,मनोज पटेल, महामंत्री, धीरज अहीरवाल, महेंद्र आठिया, विक्रम, रोहित आठिया खेल कोचर,एवं राजा दुबे सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें निरंतर मेहनत करने तथा खेल के माध्यम से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मे रौनक राय क्रिकेट राज्य स्तरीय खेले इनके साथ प्रियांश झरिया, सत्यम झरिया, ओम असाटी, विराट परिहार जुडो, राजवीर सिंह फुटबॉल में स्टेट लेवल पर खेलकर दमोह का नाम रोशन किया, वही गोल्ड मेडल विजेता धर्मेंद्र बंसल का भी सम्मान संगठन द्वारा किया गया,कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

  •  संविधान समाचार 
  • दमोह मध्य प्रदेशश 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!