Uncategorizedमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

समता सैनिक दल ने कोमल प्रसाद अहिरवार को मध्यप्रदेश प्रभारी नियुक्त किया

नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में उत्साह

दमोह। MP  समता सैनिक दल ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दमोह निवासी कोमल प्रसाद अहिरवार को मध्यप्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मार्शल डॉ. गुलाबराव राजे और राष्ट्रीय महासचिव मार्शल संजय ओरके ने 25 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया।

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि समता सैनिक दल भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा स्थापित राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए समर्पित है। संगठन से जुड़े स्वयंसेवक उसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

पत्र के माध्यम से कोमल प्रसाद अहिरवार को मध्यप्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे जल्द ही प्रदेश के लिए समता सैनिक दल की राज्य कार्यकारी समिति का गठन करेंगे और पूरे मध्यप्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए विशेष प्रयास करेंगे।

 

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कोमल प्रसाद अहिरवार के समर्थकों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। संगठन की ओर से उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

  • संविधान समाचार | दमोह
  • सह संपादक हीरा लाल भारतीय 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!