Uncategorizedधर्मयूपी

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह कल

लाल दरवाजा स्थित जायसवाल मैरिज हॉल में होगा आयोजित"

संवाददाता – रवेंद्र कुमार तिवारी

गाजीपुर UP – आगामी 06 सितंबर 2026 दिन – रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की स्थापना के पावन अवसर पर गाजीपुरी (गाजीपुर) में एक भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम स्थानीय लाल दरवाजा स्थित जायसवाल मैरिज हॉल (महादेव मंदिर के पास) में दोपहर 12:00 बजे से आरंभ होगा। विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री विनीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले में निवास करने वाले सभी प्रांत पदाधिकारी, प्रांतीय सदस्य, विभाग मंत्री, ज़िला संगठन मंत्री, ज़िला कार्य समिति के सदस्य, जिले के सभी आयाम प्रमुख, नगर तथा वार्डों के प्रमुख, साथ ही सभी 10 प्रखंडों की टोली के कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजकों का उत्साहवर्धन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!