Uncategorizedमध्य प्रदेश

कुम्हारी थाना प्रभारी की मानवता: सड़क पर घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बची, डॉक्टरों ने की पुष्टि।

दमोह। MP पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण कुम्हारी-दमोह मार्ग पर देखने को मिला। थाना प्रभारी कुम्हारी उप निरीक्षक बृजेश पांडेय ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

 

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2025 की रात करीब 9 बजे थाना प्रभारी बृजेश पांडेय अपने हमराह स्टाफ के साथ शासकीय वाहन से दमोह पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले “नशे से दूरी है जरूरी” कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी-दमोह रोड पर मिड वे स्ट्रीट ढाबा के पास एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल होकर अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

 

घटना देखते ही थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए घायल के परिजनों को सूचना दी और अपने स्टाफ की मदद से युवक को तत्काल जिला अस्पताल, दमोह पहुंचाया। इस मानवीय कार्य में आरक्षक कुलदीप सोनी, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र दुबे तथा प्रधान आरक्षक रामबहादुर सिंह ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया।

 

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसका तत्काल उपचार शुरू हो सका, जिससे उसकी जान बचाना संभव हो पाया।

 

थाना प्रभारी और उनकी टीम की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। यह घटना पुलिस के मानवीय चेहरे और जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!