Uncategorizedमध्य प्रदेश

महिला शिक्षिका की शिकायत पर निष्पक्ष जांच की मांग, कलेक्टर–एसपी–जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महिला कर्मचारी की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने पर जोर

अशोकनगर। MP –  गंगा रघुवंशी, उच्च माध्यमिक शिक्षिका की शिकायत के संबंध में म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, जिला अशोकनगर द्वारा कलेक्टर महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोकनगर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावमुक्त जांच की मांग की गई।

 

ज्ञापन में कहा गया कि जब तक प्रभारी प्राचार्य महेंद्र रघुवंशी एवं लिपिक जयंत पटेल उसी विद्यालय में पदस्थ रहेंगे, तब तक उनके प्रभाव के कारण जांच प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। इसलिए दोनों को जांच अवधि तक विद्यालय से हटाकर अन्यत्र पदस्थ किया जाए और उसके बाद निष्पक्ष जांच कराई जाए।

 

राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा जी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी अथवा महिला शिक्षिका को कार्यस्थल पर भय, दबाव या मानसिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रभारी प्राचार्य महेंद्र रघुवंशी एवं लिपिक जयंत पटेल को पहले विद्यालय से हटाया जाए और उसके बाद स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव की संभावना समाप्त हो सके।

 

ज्ञापन में विद्यालय में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज सहित संबंधित साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा शिकायतकर्ता के पक्ष एवं उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्षता से जांच करने की मांग भी की गई है।

 

कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया कि मामला किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष या विपक्ष का नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और महिला कर्मचारी के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़ा है। प्रशासन से शीघ्र उचित कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!