उज्जैन क्षेत्र के मुख्य अभियंता बने इंजी.एस.सी. वर्मा, आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ ने किया भव्य सम्मान
उज्जैन के नव नियुक्त मुख्य अभियंता इजी.एस.सी. वर्मा का आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ ने सम्मान किया।

MP उज्जैन :- । मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने उज्जैन क्षेत्र में मुख्य अभियंता नियुक्त किए जाने पर एस.सी. वर्मा का भव्य सम्मान किया। संगठन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना प्रदान की गई तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
18 मई 2026 को आयोजित इस सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि एस.सी. वर्मा की नियुक्ति न केवल विद्युत विभाग के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि कर्मचारियों के हितों और प्रशासनिक कार्यक्षमता को नई दिशा देने वाली साबित होगी।
कार्यक्रम में अधीक्षण यंत्री इजी.डी.एस. चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर सूर्यदेव जयसिंह, प्रांतीय सचिव जितेंद्र मालवीय, प्रांतीय सह सचिव दिनेश अमन, प्रांतीय प्रचार सचिव रंजीत परमार, उज्जैन जिला अध्यक्ष अरुण सोनगरा, इंदौर जिला अध्यक्ष संजय खरात सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में मौजूद सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि इजी.एस.सी. वर्मा के नेतृत्व में उज्जैन क्षेत्र में विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और कर्मचारियों के हितों को और अधिक मजबूती मिलेगी। संगठन ने इसे पूरे आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया।

