बिजली कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, संविधान का लिया संकल्प |
संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर नागरिकों ने जताई एकता और जागरूकता |

📍 रायसेन। MP
बिजली कॉलोनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं मोमबत्ती प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को भारतीय संविधान की प्रतियां भेंट की गईं, जिससे समाज में जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति समझ विकसित हो सके।
इस अवसर पर जेई संजय पटेल, जेई सीताराम कोल एवं जेई गणेश सर ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेम सूर्यवंशी द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।