धर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

अंबेडकर चौक पर धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

माल्यार्पण, बुद्ध वंदना और मिष्ठान वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

संविधान समाचार:- दमोह/ MP

📍 खबर विस्तार:- वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व शांति के प्रतीक गौतम बुद्ध की जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। 1 मई 2026 को अंबेडकर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बुद्ध वंदना की गई, जिससे पूरा वातावरण शांतिमय और आध्यात्मिक हो गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार आज भी समाज को सही दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि “शांति भीतर से आती है, बाहर न खोजें” और “क्रोध को प्रेम से जीतें”—ये संदेश आज के समय में बेहद प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं अर्पित कर भगवान बुद्ध को नमन किया। साथ ही पटाखों की आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया गया।

इस आयोजन में एल.बी. सूर्यवंशी, डॉ. हीरालाल, प्रकाश लारिया, अशोक भारती, यश कुमार, महेंद्र बुद्ध, धर्मेंद्र पटवारी, एच.एल. अहिरवार, विजय कुमार, कैलाश बुद्ध, एसआई सुमन, बद्री प्रसाद, सुरेश मां साहब, वीरेंद्र जाटव, बी.एम. कालीचरण, नरोत्तम सर, झलकन मां साहब, मुलायम बाबू, मुकेश मां साहब, मुनेश बुद्ध, हेमंत सुमन, लोकेश राज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्व शांति, भाईचारे और मानव कल्याण की कामना की।

संवाददाता:- हीरा लाल अहरवाल की खबर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!