सरकारी दफ्तर में गुंडागर्दी! जूनियर इंजीनियर को कुर्सी से घसीटकर पीटा, CCTV में कैद घटना
सरकारी दफ्तर में गुंडागर्दी! जूनियर इंजीनियर को कुर्सी से घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल

सागर/खुरई। सागर जिले के खुरई विद्युत मंडल कार्यालय में एक जूनियर इंजीनियर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बिजली चोरी के एक पुराने मामले को लेकर हुए विवाद के दौरान कार्यालय के अंदर ही जूनियर इंजीनियर के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
जानकारी के अनुसार, खुरई विद्युत कंपनी में पदस्थ जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार अपने कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता संतोष सिंह ठाकुर, नरेंद्र कुर्मी, मेवा लोधी और एक महिला सहित चार लोग कार्यालय पहुंचे और बिजली चोरी के पुराने मामले को लेकर बहस करने लगे।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जूनियर इंजीनियर के साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया तथा उनका हाथ पकड़कर कुर्सी से नीचे खींच लिया। इसके बाद धक्का-मुक्की और चप्पलों से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारियों को भी कथित रूप से धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, शासकीय कार्य में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।SEO Title: सरकारी दफ्तर में जूनियर इंजीनियर से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल, 4 पर केस दर्ज
: सागर के खुरई विद्युत मंडल कार्यालय में जूनियर इंजीनियर से कथित मारपीट का मामला सामने आया। सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

