मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने अधीक्षण यंत्री देवेन्द्र मेहरा का किया सम्मान
नई जिम्मेदारी पर आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने दी शुभकामनाएं

- राजगढ़। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ द्वारा राजगढ़ वृत में पदस्थ अधीक्षण यंत्री देवेन्द्र मेहरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर सूर्यदेव जयसिंह, जिला अध्यक्ष विनोद कटारे, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अधीक्षण यंत्री देवेन्द्र मेहरा के नेतृत्व में राजगढ़ जिले में विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा कर्मचारियों के हितों को भी प्राथमिकता मिलेगी। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ।
- संविधान समाचार
- संपादक राजकुमार भारतीय
